विश्व ओसियन दिवस के मौके पर वृक्षारोपण अभियान

रांची। विश्व ओशियन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं संत जेवियर कॉलेज रांची के संयुक्त तत्वावधान में रांची जिला स्कूल मैदान शहीद चौक में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। एनसीसी के एसोसिएट अफसर लेफ्ट. डॉ प्रिया श्रीवास्तव एवं कैडेट दीपक कुमार के नेतृत्व में आम , जामुन , अमरूद , साल , अर्जुन , लकस्मितिरु सहित 50 से अधिक पौधे लगाये गए। इस अवसर पर डॉ प्रिया श्रीवास्तव ने कहा धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नही है।उन्होंने कहा वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक गैसों अवशोषित करते हैं। जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कैडेट ओमकार नाथ, राहुल कुमार राणा, दीपक कुमार, सोनम खलखो, अनुजा कुजूर, राहुल कुमार राणा सहित अन्य कैडेट उपस्थित थे।