अपराधी लगातार हत्या, छीनतई, एवं रंगदारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं
रांची। सांसद संजय सेठ ने रांची में बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं प्रशासन के विफलता का परिणाम है कि आए दिन दिनदहाड़े राज्य की राजधानी में हत्या हो रही है। आज भी रांची के बीच शहर में अपराधियों द्वारा आभूषण व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई यह पूरी तरह प्रशासन की विफलता है शहर में अब कोई भी लोग सुरक्षित नहीं है प्रशासन 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करें शहर में अपराधी घटनाओं में वृद्धि हुई है चेन छीनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है व्यापारी कारोबारी सहित आम लोग अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यपारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। रांची की जनता में भय का माहौल है कोई भी लोग यहां पर सुरक्षित नहीं है। अब तो महिलाएं सुबह में मॉर्निंग वॉक पर निकलने से भी डर रही है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए इधर लगातार महिलाओं से चेंन छिनती की घटना हुई है। वही प्रशासन मौन है जब राजधानी के लोक सुरक्षित नहीं है तो आस-पास के गांव की क्या स्तिथि होगी सांसद सेठ ने प्रशासन से 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा रांची के प्रमुख व्यापारिक स्थल सहित प्रमुख चौक चौराह पर 24 घंटे पुलिस गस्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।