बड़कागांव : ऊरेज गांव में धूमधाम से मना मंडा पर्व

मंडा पर्व में झलकती है झारखंड की संस्कृति : रोशन लाल

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड के अति सुदूरवर्ती पंचायत आंगों अंतर्गत ग्राम ऊरेज में शिव उपासना का मंडा पर्व करोना काल के‌ 2 वर्ष बाद धूमधाम के साथ मनाया गया। मेले का आयोजन श्री श्री शिव मंडा पूजा समिति उरेज द्वारा रमन गंझू की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन जागेश्वर गंझू ने किया। मंडा मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया।

मंडा पूजा में शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। वहीं शिव भक्त अपनी अपनी पीठ पर कील चुभो कर बनस झूला पर झूले। वही मंडप पर्व को लेकर मैजिकल ग्रुप के कलाकारों के द्वारा नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं रोशन लाल चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की मंडा पर आस्था का पर्व है मंडा पर्व में झारखंड के सभ्यता व संस्कृति झलकती है ऐसे ही मेले का आयोजन करते रहें ताकि हमारे क्षेत्र आस्था व संस्कृति से जुड़कर हर्षोउल्लास के साथ अपना अपना जीवन व्यतीत करते रहें।

वहीं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कौलेश्वर गंझू ने कहा कि पूजा पाठ करने से मन को शांति मिलती है और आस्था व विश्वास के प्रति लगाव बढ़ता है। कार्यक्रम को मुख्य रूप से नवनिर्वाचित आंगों पंचायत मुखिया नीलम मींज एवं पंचायत समिति सदस्य संगीता कुमारी ने संबोधित किया।मौके पर मुख्य रूप से पूर्वी जिला परिषद प्रतिनिधि गीता देवी, दीपक करमाली, काडंतरी पंसस बचन देव कुमार, बालदेव गंझू मुनेश्वर गंझू पूर्व पंसस के‌दार महतो, दिनेश करमाली ,विनोद बेसरा ,कृष्णा गंझू , जगनंदन गंझू, श्याम ठाकुर, रामजीत गंझू, जगदीश मुंडा,लक्ष्मी देवी ,मनोज राम, एतवा गंझू ,गोवर्धन गंझू, रीजन मांझी, मीना देवी, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, तेतर गंझू, विनोद खलखो, अरविंद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।