धनबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की कार्रवाई
धनबाद। झारखंड में धीरे धीरे भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार कम करने को लेकर पिछले कुछ दिनों से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सक्रिय नजर आ रही है। जिसका परिणाम सामने देखने को मिल रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर धनबाद जिले के लोयाबाद थाना में पदस्थापित है। केस डायरी लिखने के लिए वह पैसे मांग रहा था।जानकारी के अनुसार जिला के लोयाबाद थाना क्षेत्र के लोयाबाद नंबर-04 कनकनी (निचला धौड़ा) निवासी सदेश चौहान ने इस बारे में लिखित शिकायत की थी। उन्होंने आवेदन देकर कहा था कि 21 अप्रैल, 2022 को रात करीब 10 बजे इनका लड़का राहुल कुमार चौहान के ऊपर हरेन्द्र चौहान एवं अन्य द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। इसमें इनके लड़का के बयान पर लोयाबाद थाना में 22 अप्रैल, 2022 को मामला दर्ज किया गया।उसके बाद हरेन्द्र चौहान की मां कमला देवी द्वारा काउन्टर केश लोयाबाद थाना में 22 अप्रैल, 2022 को दर्ज किया गया। इसमें उनका लड़का राहुल कुमार चौहान, नितेश कुमार चौहान एवं इनका भाई अजय चौहान को न्यायायिक हिरासत में मंडल कारा, धनबाद जेल में बंद है।इस कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक निलेश कुमार सिंह द्वारा कांड दैनिकी न्यायालय में भेजने के एवज एवं कांड दैनिकी लिखने के लिए 50 हजार रुपये घूस की मांग की गई। आवेदक द्वारा कुछ पैसा कम करने को कहा गया, तो नहीं किया गया। तब आवेदक द्वारा कहा गया कि एक बार में उतना पैसा दे पाएगा। 15 हजार रुपये 6 जून और बाकि पैसा इसी तरह 15 से 20 हजार रुपये करके दे देगा।इस प्रकार 50 हजार रुपये में 15 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में आरोपी द्वारा वादी से लिये जाने की सहमति बनी। आवेदक रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे। इन्होंने लोयाबाद थाना के अवर निरीक्षक (दारोगा) निलेश कुमार सिंह के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया गया।
आवेदक के आवेदन का सत्यापन कराकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, धनबाद ने 5 जून, 2022 को मामला दर्ज किया गया। इसके बाद ब्यूरो की टीम द्वारा 15,000 रुपये घूस लेते 6 जून, 2022 को धनबाद न्यायालय के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।