राज्यसभा सांसद खीरु महतो को कुर्मी महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

संवाददाता

गिद्दी: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद खीरु महतो का झारखण्ड कुरमी महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो द्वारा सम्मानित किया गया. अध्यक्ष कुमेश्वर महतो के नेतृत्व में झारखंड कुरमी महासभा का एक दल  नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद खीरू महतो को उनके आवास पर पहुंचकर  बुके और माला देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित करने उपरांत कुमेश्वर महतो ने कहा कि नवनिर्वाचित सांसद खीरु महतो जी का दायित्व बिहार के साथ साथ पूरे झारखंड प्रदेश में बढ़ गया है. श्री महतो ने आशा जताई है कि अपने कुशल नेतृत्व के बदौलत सांसद महोदय अच्छे तरीके से निर्वहन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. सांसद खीरु महतो को  सम्मानित करने वालो में अखिल भारतीय कुरमी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रज किशोर गांधी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कौलेश्वर महतो, हजारीबाग जिला कुरमी महासभा के सक्रिय सदस्य भुनेश्वर महतो, खुशीलाल महतो, राजू महतो सहित आदि मौजूद थें।