दहकते अंगारों पर चल शिवभक्तों ने दिया आस्था का परिचय
भुरकुंडा (रामगढ़) : कुरसे गांव में सोमवार को मंडा पूजा पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनायी गई। गोसाईं सत्यनारायण गिरी ने विधित पूजा सम्पन्न कराई। मंडा पूजा में 98 भोक्ता और 105 शोक्ताइन शामिल हुए। पूजा में लोटन सेवा, फुलखुंदी, बनसगोथाई, बनस झुकाए संपन्न हुए। इस दौरान दहकते अंगारों और बनस झूले पर झूलकर शिव भक्तों ने अपनी आस्था का परिचय दिया।
अवसर पर मंडा पर्व को लेकर लगे मेले में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद, जिला पार्षद रीता देवी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, मुखिया संदीप उरांव, पंसस कार्तिक मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं चिटो से पहुंचे छऊ नृत्य के कलाकारों आकर्षक छऊ नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंडा पर्व को सफल बनाने में सहदेव ठाकुर, विश्वनाथ मुंडा, संतोष बेदिया, लालू मुण्डा, मंडा पुजा सह मेला समिति के अध्यक्ष रामदास बेदिया, सचिव संतोष यादव, उपाध्यक्ष रविन्द्र बेदिया, जनार्दन मुंडा, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, विरेंद्र यादव, परमवीर सिंह, सतिश सिंह, बुलंद बेदिया, गणेश यादव, दीपक सिंह, राजाबाबु, दीपक प्रजापति, कमलनाथ मुंडा, सबीर सिंह, मुखल सिंह, मोती बेदिया, सुरेश प्रजापति, शामु बेदिया, सोमर बेदिया, सुरज ठाकुर, आशीष सिंह, शशि करमाली, राजदीप करमाली, बाबु करमाली ने सराहनीय योगदान दिया।