भाजपा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे की पुत्री के विवाह में शामिल हुए गणमान्य लोग

रांची के आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ विवाह समारोह

राज्यपाल,पूर्व मुख्यमंत्री,सांसद और विधायक हुए शामिल

रांची। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रोफ़ेसर यदुनाथ पांडे की पुत्री का विवाह समारोह 5 जून को रांची के आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ।

भाजपा नेता प्रोफेसर यदुनाथ पांडे की पुत्री डॉ आकांक्षा पांडे का विवाह उड़ीसा के संबलपुर के रहने वाले डॉ सीजिल से संपन्न हुआ। रांची के आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में रविवार की शाम 8:00 बजे से अतिथियों का आना जाना आरंभ हो गया। यह सिलसिला रात 11 बजे तक चलता रहा।

इस दौरान राज्य के राज्यपाल रमेश बैस,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,अर्जुन मुंडा,अश्विनी चौबे,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी विवाह समारोह में पहुंचकर वर और वधू को आशीर्वाद दिया। इनके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, राजसभा सांसद आदित्य साहू, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सांसद सुदर्शन भगत, विधायक सीपी सिंह, अनंत ओझा, जेपी पटेल, पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता विवाह समारोह में शामिल हुए। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन पर प्रोफेसर यदुनाथ पांडे को पुत्री के विवाह की बधाई दी।