सीसीएल उरीमारी परियोजना में मना विश्व पर्यावरण दिवस

उरीमारी : सीसीएल उरीमारी परियोजना कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस रविवार को मनाया गया। इस मौके पर परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा ने परियोजना कार्यालय प्रांगण में सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया गया तत्पश्चात परियोजना कार्यालय प्रांगण में ही कई फलदार वृक्ष लगाया गया।

मौके पर परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेवारी है। पेड़ पौधे से हमें अनेकों लाभ मिलते हैं। जहां पेड़ पौधे एक तरफ शुद्ध हवा देती है। वही कई फलों का माध्यम भी यह पेड़ पौधे ही है। पेड़ पौधे से सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों को भी लाभ मिलता है। पेड़ पौधे से एक तरफ जहां पशु का चारा उपलब्ध होता है। वही पंछी अपना घोंसला बनाकर पेड़ों पर ही रहती है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से परियोजना पदाधिकारी पी के सिन्हा, राम स्नेही, बैजनाथ राम, मनोज प्रसाद, रौशन महतो, जय प्रकाश, शुकदेव सिंह, वकील अंसारी, गणेश राम, ऐश्वर्य मरांडी, बिनोद कुमार, अर्चना कुमारी, कौशल्या देवी सहित कई लोग मौजूद थे।