डीएवी बरकाकाना में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

बरकाकाना (रामगढ़)। डीएवी बरकाकाना विद्यालय परिसर में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ उर्मिला सिंह और परिवार ने कई फलदार व फूलदार पौधारोपण किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने पेड़ की महत्ता पर आधारित आओ मिलकर पेड़ लगाये गीत प्रस्तुति किया। इसके बाद डॉ उर्मिला सिंह ने बच्चों को पेड़ की उपयोगिता बताते हुए कहा कि वनो के बदस्तूर कटाई के कारण मौसम में भी असमय बदलाव आने लगा है। ग्लोबल वार्मिग के कारण पृथ्वी खतरे में है। प्रदुषण से पृथ्वी को बचाने के लिए ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का चलन शुरू किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरी दुनिया में पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बच्चों से अपने घरों एव आसपास के क्षेत्रों में वृक्ष लगाने की अपील की।