लोगों के बीच 50 पौधे का हुआ वितरण
पतरातु(रामगढ़)। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पतरातू प्रखंड के पंचायत पालू के ग्राम रोचाप में ग्रामीणों ने अपने पुरखों के नाम पर लगभग 200 पौधारोपण और उनका संरक्षण करने का जिम्मेदारी ली गई। साथ ही लगभग 50 पौधों का वितरण किया गया है।
ग्राम पर्यावरण ने निर्णय लिया है कि पालू पंचायत में सड़क के किनारे हजारों पेड़ लगाए जाएंगे।जिसकी शुरुआत आज पालू पंचायत के मुखिया श्रीमती पानो देवी पंचायत समिति सदस्य अजय सिंह, पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता मुंडा 2 ग्राम पर्यावरण के जिला संयोजक भुनेश्वर ठाकुर एवं भाजपा नेता महेंद्र कुमार महतो,आजसू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो के हाथों पौधारोपण की शुरुआत किया गया। इसके अलावा सभी वार्ड के सदस्य उपस्थित थे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया श्रीमती पानो देवी ने कहीं मैं अपनी पंचायत को स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिए एवं प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने के लिए मैं आम जनता को जागरूक करूंगी और पर्यावरण से जुड़े लोगों को हर संभव सहयोग करने का प्रयास करूंगी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल कुमार सिंह और संचालन सुरेंद्र महतो ने की।इस कार्यक्रम में बरजेश सिंह , मुंशी महतो सरयू महतो ,अशोक प्रजापति, डोमन महतो, पवन सिंह, चेतक महतो, रवि ठाकुर, महावीर महतो, यदु महतो, लालदेव महतो, त्रिवेणी ठाकुर ,सूर्य नाथ महतो, विजय सिंह , हितलाल महतो ,महेंद्र प्रजापति अर्जुन महतो , बिरजू महतो ,रहमान अंसारी रामेश्वर महतो ,शेखर महतो ,किशुन महतो दिलीप महतो आदि शामिल हुए।