विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधरोपण

सुभाष चौक पर लगी पेंटिंग प्रदर्शनी, विजेता बच्चों को किया सम्मानित 

रामगढ़विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे उपायुक्त माधवी मिश्रा, वन प्रमंडल पदाधिकारी  वेद प्रकाश कंबोज, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, छावनी अधिशासी अधिकारी एम एस हरीविजय, अपर समाहर्ता नेलशम ऐवोन बागे एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद आबिद हुसैन के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हमारे बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है।

अवसर पर छावनी परिषद के द्वारा सुभाष चौक पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी बच्चों को उपायुक्त  माधवी मिश्रा, वन प्रमंडल पदाधिकार वेद प्रकाश कंबोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के द्वारा सम्मानित किया गया।

बताते चलें कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी।