विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मेघा पेड़ वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन

पतरातु(रामगढ़)। जिला के पतरातू में कल विश्व पर्यावरण उत्सव सह मेगा पेड़ वितरण कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत पालू के ग्राम रोचाप डोकाटॉड में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं मेगा वृक्ष वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। ग्राम पर्यावरण के जिला संयोजक भुनेश्वर ठाकुर द्वारा लगभग 250 पेड़ उपलब्ध कराया गया है। जिसमें करंज 30 महुआ 20 कटहल 30 आंवला 40 गुलमोहर 20आम60 जामुन 10अनार 10अशोक 10 शीशा 20पीपल 2 लगभग 250 पेड़ उपलब्ध कराए हैं।

कार्यक्रम में गांव के लोगों ने यह निर्णय लिया है कि अपने पुरखों के नाम से वृक्षारोपण करेंगे। संरक्षण करेंगे वृक्षारोपण पालू पंचायत के सभी गांव में सभी गांव में जारी रहेगा वृक्षारोपण की शुरुआत पालू पंचायत की मुखिया श्रीमति पानो देवी पंचायत समिति सदस्य -1 अजय कुमार सिंह 2 श्रीमती सुनीता मुंडा एवं सभी वार्ड सदस्य इसके अलावा ग्राम पर्यावरण के संयोजक भुनेश्वर ठाकुर अतिथि रहेंगे।बैठक में राहुल कुमार ,सरयू महतो सुरेंद्र महतो, बिरजू महतो, नंद ठाकुर ,वार्ड सदस्य कामेश्वर साव,पवन सिंह अशोक प्रजापति, डोमन महतो ,सूर्यनाथ महतो, बजरंग दल के नेता विजय महतो ,रामकिशुन महतो चेतक महतो ,मोतीलाल साव , शिवनारायण ठाकुर, रवि ठाकुर, दिलीप महतो आदि मौजूद थे।