पार्टी समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ खीरू महतो का किया स्वागत
झारखंड में जदयू को नंबर वन पार्टी बनाना है: खीरू महतो
रांची। जनता दल यूनाइटेड ने झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा भेजा है। बिहार के राजधानी पटना में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद खीरू महतो शनिवार को हवाई जहाज से रांची पहुंचे।
बिरसा हवाई अड्डा रांची में राज्यसभा सांसद खीरू महतो का जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में जदयू समर्थकों ने राज्यसभा सांसद खीरु महतो को फूल माला से लाद दिया। ढोल नगाड़ों की जोरदार आवाज के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यसभा सांसद खीरु महतो जिंदाबाद के खूब नारे लगे। उनका पुत्र भाजपा नेता दुष्यंत पटेल भी पटना से रांची पहुंचा। बिरसा हवाई अड्डा रांची में झारखंड संदेश से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित राज सभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपा है।उसमें मैं पूरी तरह से खरा उतरने का काम करूंगा।
राज सभा सांसद श्री महतो ने कहा कि झारखंड में जदयू जन-जन तक पहुंचने का काम करेगी। झारखंड मैं जदयू को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया है। झारखंड में जदयू को नंबर एक पर पहुंचाना है। उनसे पूछने पर क्या खीरू महतो केंद्र में मंत्री बनेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उसे अच्छी तरह से निभाना चाहूंगा। मुझे मंत्री पद का कोई लालच नहीं है। हवाई अड्डा से राज सभा सांसद श्री महतो का काफिला पुराना विधानसभा परिसर पहुंचा यहां पार्टी द्वारा खीरू महतो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।