झारखंड से भाजपा के आदित्य साहू राज्यसभा सांसद बने

राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद आदित्य साहू का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से मिले आदित्य साहू

भाजपा वंशवाद और परिवारवाद पर विश्वास नहीं करती:आदित्य साहू

रांची। भाजपा ने पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को राज्यसभा भेजने का काम किया है। झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य साहू राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद शनिवार की दोपहर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहू का जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता से लेकर कार्यकर्ता तक आदित्य साहू को बुके प्रदान कर और माला पहनाकर स्वागत किया।

इससे पूर्व आदित्य साहू आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के आवास पहुंचकर उन्हें बुके प्रदान कर आभार व्यक्त किया। आजसू सुप्रीमो ने भी नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का स्वागत किया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद आदित्य साहू शनिवार को झारखंड संदेश से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो छोटे से भी कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। मुझ जैसे कार्यकर्ता को राज्यसभा पहुंचाकर भाजपा ने दिखा दिया है कि वह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा वंशवाद और परिवारवाद पर विश्वास नहीं करती है।

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान करती है मुझे भी भाजपा ने अवसर दिया है।मैं पार्टी के हर कार्य को बढ़िया तरीके से करने का प्रयास करूंगा। वहीं भाजपा कार्यालय में आदित्य साहू के पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए स्वागत किया। इस मौके पर राजसभा सांसद समीर उरांव,विधायक अनंत ओझा,भाजपा नेता रंनजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,संजय जयसवाल, पंकज साहा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।