हजारीबाग : सुख समृद्धि पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता रूपा कुमारी ने शनिवार को महिलाओं के बीच पार्टी के उद्देश्यों से अवगत कराते हुआ कहा की पार्टी का उद्देश हर घर सुख समृद्धि स्थापित करना है। यह तभी संभव है जब लोगो को स्वरोजगार से जोड़ा जय।आधी आबादी के आगे आए बिना यह सपना साकार नहीं हो सकता। संघ लोक सेवा आयोग और झारखंड लोक सेवा आयोग में महिलाओं का उत्कृष्ट परिणाम यह बताने के लिए कभी हैं की लड़कियों को किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं आंका जा सकता है। आने वाले समय में स्वरोजगार के क्षेत्र में भी महिलाएं कृतिमान स्थापित करेगी।
वहींं जिला उपाध्यक्ष बंकटेश्वर भवानी ने पार्टी के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामले समाज के लिए चिंता का विषय है जिसे समाज, सरकार और जिला प्रशासन के समन्वय से बेहतर किया जा सकता है। पार्टी का उद्देश सिर्फ और सिर्फ सरकार की आलोचना करना नही है बेहतर समाज निर्माण को लेकर हमेशा से पार्टी स्कारात्मक सहयोग को लेकर संकल्पित है। राज्य सरकार से नम्र आग्रह है की सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए यथा शीघ्र फास्ट ट्रेक कोर्ट स्थापित कर महिला उत्पीड़न मामलों पर विराम लगाएं।बैठक में भुनेश्वर प्रजापति, यशोदा देवी, सिबरती देवी सहित अन्य शामिल थे।