टिफिन बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं में उर्जा भरना है:ओझा
हजारीबाग। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा का टिफ़िन बैठकअटल सेवा केन्द्र हजारीबाग मेंं आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ललित ओझा शामिल हुए। श्री ओझा ने अपने संबोधन में कहा किसान मोर्चा का टिफिन बैठक कार्यकर्तावों में ऊर्जा भरना है l उन्होंने कहा की किसान मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी एवम कार्यकर्तावों का एक हीं उदेश्य है किसानों के हित में कार्य करना एवम उनकी आय को दोगुनी कर माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी के सपनों को साकार करना है l
किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, सदस्य गण अपने अपने घरों से टिफ़िन में रोटी सब्जी,एवं अपने इच्छा अनुसार अन्य खाने की समाग्री अपने साथ लाकर संगठनात्मक चर्चा परिचर्चा के बाद सभी लोग एक साथ बैठकर टिफिन का आनंद लियें l कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन रंजन दुबे ने एवं संचालन जिला महामंत्री बैजनाथ साव ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम सिंह, अजय राणा ,राजेश सिंह ,साइलेश मिश्रा, राजीव शाहदेव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनी कुशवाहा, पप्पू चंद्रवंशी, जिला महामंत्री पिंटु साव, मिडिया सह प्रभारी रवि कुमार दांगी,आईटी सेल संयोजक मनीष पाण्डेय, अशीष वर्मा, राजेश चंद्रवंशी, मिथलेश सिंह, अविनाश भरद्वाज, रामचंद्र महतो,रोहित कुशवाहा,बबलू सोनी,मनोज कुमार मेहता,संकर यादव ,रंजीत कुमार एवं भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।