भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे धनबाद

केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किया: रघुवर दास

कहा, उनका झारखंड में 5 साल का कार्यकाल बेदाग रहा

झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर,कायदे कानून से नहीं चल रही सरकार

धनबादभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को धनबाद पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रघुवर दास ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता यह मानती है कि वर्तमान हेमंत गठबंधन सरकार जल, जंगल और जमीन को बेचकर अपनी तिजोरी भर रही है। जबकि यह सरकार झारखंड के जल, जंगल और जमीन बचाने की बात कर सत्ता में आई थी। ऐसे में झारखंड विनाश के कगार खड़ा है।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को भाजपा कार्यालय में झारखंड की हेमंत सरकार पर कड़ा तेवर दिखाया। रघुवर ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार की,भ्रष्टाचारियों द्वारा और भ्रष्टाचार के लिए बनाई गई है।स्थिति इतनी बदतर है कि झारखंड सरकार लोगों का खून चूस रही है। प्रखंड ऑफिस से प्रोजेक्ट ऑफिस तक बिना पैसे के काम नहीं हो रहा है। रघुवर दास ने कहा कि जमीन म्यूटेशन हो आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र या फिर कोई अन्य कार्य प्रखंड ऑफिस से सीओ ऑफिस तक पैसे का खेल चल रहा है।राज्य में बगैर पैसे के प्रोजेक्ट ऑफिस में भी फाइल नहीं हिलती है।उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है। भाजपा का लक्ष्य सरकार बदलने का नहीं है। लेकिन राज्य में विकास की सरकार को स्थापित करने की आवश्यकता है। रघुवर दास ने कहा कि महुआ माजी को प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें भाजपा को बधाई देनी चाहिए।क्योंकि भाजपा के दबाव में झामुमो ने परिवार के किसी सदस्य को प्रत्याशी बनाने की हिम्मत नहीं जुटाई।अगर भाजपा विरोध नहीं करती तो झामुमो अपने परिवार के ही सदस्य को प्रत्याशी बनाती। संवाददाता सम्मेलन में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिंहा, महानगर अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद में होटल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। कोरोना काल में केवल 9 महीने के भीतर मोदी सरकार ने व्यक्ति निर्माण करवाया और लोगों को दिलवाया। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन मुफ्त अनाज योजना चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में आईआईटी धनबाद और सिंदरी खाद कारखाना चालू कराने में मोदी सरकार की हम देन रही है। झारखंड में बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी केंद्र सरकार काफी कुछ कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रघुवर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी में अधिकारियों को बुलाकर हर हाल में रघुवर दास को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। झारखंड में कायदे कानून से सरकार नहीं चल रही है