रक्षा मंत्री ने मध्य कमान के प्रधान निदेशक और रामगढ़ के सीईओ को प्रतिबंध मुक्त करने का दिया निर्देश
रक्षा मंत्रालय ने रक्षा मंत्री के आदेश पर कार्रवाई आरंभ की
रामगढ़। शहर के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग रामगढ़ शहर को प्रतिबंध मुक्त करने की रही है। रामगढ़ छावनी परिषद के प्रतिबंधित क्षेत्र से 500 एकड़ भूमि और लगभग दो हजार मकान प्रतिबंध मुक्त होंगे। अब क्षेत्र के लोगों को सरकारी सुविधाएं मिलेगी वह मकान का नक्शा भी आराम से बनवा पाएंगे शहर का एक बड़ा हिस्सा सेना की छावनी क्षेत्र में है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है।आम लोगों के लिए वार्ड संख्या 7 और 8 का क्षेत्र प्रतिबंधित है। इसके बावजूद हजारों लोग घर बनाकर क्षेत्र में रह रहे हैं। क्षेत्र के लोग वर्षों से प्रतिबंधित इलाके से बाहर करने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा, राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार, बोकारो विधायक विरंची नारायण,रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर और ज्ञापन सौंपकर प्रतिबंधित क्षेत्र को मुक्त कराए जाने की किया था। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य कमान के प्रधान निदेशक और रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ को प्रतिबंध हटाने के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया है रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी कार्रवाई आरंभ हो गई है मध्य कमान लखनऊ के जीओसी इन चीफ के स्तर पर प्रक्रिया आरंभ हुई है। रामगढ़ छावनी परिषद रक्षा मंत्रालय के आदेश के बाद मकानों की संख्या और खाली जमीन का ब्यौरा तैयार कर लिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पहल का भाजपा नेताओं ने रामगढ़ में स्वागत किया है। स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा के सांसद प्रतिनिधि रनंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,प्रकाश मिश्रा, रविंद्र शर्मा ने इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री को धन्यवाद दिया है। साथ ही सांसद जयंत सिन्हा को भी धन्यवाद दिया है।संसद प्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद जयंत सिन्हा की पहल रंग लाई है।