कमला देवी को 1289 और दसई मांझी को मिले 698 वोट
उरीमारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उरीमारी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी कमला देवी को कुल 1289 वोट प्राप्त कर विजयी रही। वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंदी दसई मांझी को 698 वोट मिला।
उरीमारी पंचायत चुनाव में रिजल्ट को ले सभी की निगाहें टिकी थी। हर कोई उरीमारी पंचायत के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा था और पंचायत की मत पेटी खुलने के साथ ही रुझान को लेकर अटकलों का बाजार पूरा गर्म था। मुखिया प्रत्याशी कमला देवी के जीत पर उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उन्हें जीत की बधाई दी। वहीं उरीमारी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य गीता देवी ने 638 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सिलाश देवी को हराकर विजयी हुई। पंचायत समिति सदस्य गीता देवी को कुल 1303 वोट मिला। वहीं सिलाश देवी को 665 वोट मिला। गीता देवी के समर्थकों ने भी अपने पंचायत समिति सदस्य को फूल माला पहनाकर जीत की बधाई दी।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप सेआरसीएमयू बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी सचिव महादेव बेसरा, कानू मरांडी, सीगू हेंब्रम, रवि पवरिया, सीताराम किस्कू, कृष्णा किस्कू, लालदेव सोरेन, राजेन्द्र किस्कू, मानाराम मांझी, सीतामुनी देवी, गीता देवी, तेतरी देवी, रमेश हेंब्रम, कातिलाल मांझी, चुनूलाल पवरिया, तालो बेसरा, मनीष मांझी, धनीराम बेसरा, फूलमती किस्कू, सुषमा श्रीवास्तव, फोलोसरी देवी, मोनिका देवी, फुलमुनी देवी, सुशीला देवी, ममता देवी, शांति देवी, रूसुमुनि देवी, पेड़ली देवी, राजेन्द्र हेंब्रम, प्रभु किस्कू, मुकेश बेसरा, नरेश सोरेन, अरुण किस्कू, सूरज हेंब्रम, जतरू बेसरा, सूरजमुनी देवी, रेखा देवी, बुधनी देवी, आशा देवी, बसंती देवी, रंधनी देवी, करनी देवी, लालमुनी देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, मुनीका देवी, सुगिया देवी, गंगिया देवी, आशा देवी, शांति देवी, चंद्रदेव जयसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।