एबीकेएम कॉरपोरेट विंग के नेतृत्व में दी गई बधाई
रांची। यूपीएससी 2022 परीक्षा में सफल हुए रांची निवासी सर्वप्रिय सिन्हा को उनके हरमू स्थित आवास जाकर बधाई दी गई एवं पुष्पगुच्छ देकर साथ ही पगड़ी पहना, शॉल ओढ़ा एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। डाल्टेनगंज निवासी रहे पिता विनोद कुमार सिन्हा (लेबर एनफोर्समेंट विभाग, एलईओ) एवं माता रूपा दयाल (सामाज कल्याण विभाग, महिला सुपरवाइजर) के तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे बेटे सर्वप्रिय ने अपने पहले प्रयास में ही 127 वां स्थान प्राप्त किया है।
आज इस अवसर पर रांची रिवोल्ट- जनमंच के संयोजक अधिवक्ता सह एबीकेएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा सर्वप्रिय सिन्हा ने अपने सफलता से रांची ही नही झारखंड के युवाओं का मनोबल बढ़ाया है। सर्वप्रिय सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ और अपने लगनपूर्वक अध्ययन को दिया। बिना किसी कोचिंग के स्वाध्याय से ही उन्होंने सफलता प्राप्त की।
आज इस अवसर पर रांची रिवोल्ट – जनमंच संयोजक सह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.प्रणव कुमार बब्बू, कॉरपोरेट विंग संयोजक राकेश रंजन बबलू, विजय दत्त पिंटू,उपेंद्र कुमार बबलू, रोहित श्रीवास्तव,अखौरी प्रेम रंजन, डॉ.अनल सिन्हा, सूरज सिन्हा, जयदीप सहाय, राजेश कुमार सिन्हा, पराग भूषण, आकाश सिन्हा, पंकज कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।