मांडर उप चुनाव म़े कांग्रेस प्रत्याशी 2 जून को करेंगी नामांकन

 रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई कोर्ट ने विधायक बंधु तिर्की को सजा सुनाई थी। जिनके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई। इसके बाद चुनाव आयोग ने मांडर में उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है।जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। वही मांडल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बंधु तिर्की की पुत्री शिल्पी नेहा तिर्की को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की कल 2 जून को रांची समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के नामांकन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मांडल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होने आएंगे।