रजरप्पा(रामगढ़)। जिला के दुलमी प्रखंड के ईदपारा में मंडा परब का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ममता देवी ,विशिष्ट अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश व दुलमी जिप सदस्य प्रिति दिवान ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया।
मुख्य ममता देवी ने कहा कि झारखंड का पारम्परिक परब मंडा इसे हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व अच्छी बारिश,खेत-बारी और समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान भक्त आग पर चलने और ऊंचाई पर पीठ पर लगे हुक के सहारे झूलते हैं।
इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा दिखता है जिसमें बड़े तो बड़े नन्हे बच्चे भी आग के दहकते अंगारों पर चलें ।उनका उद्देश्य भगवान से मन्नत मांगना होता है।इस दौरान सभी अच्छी बारिश की कामना करते हैं ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे और परिवार में खुशियां आएं।
मौके पर समाजसेवी बसंत महतो शिशु महतो विकास कुमार उतम कुमार मोहित पटेल लव कुमार अमरदिप कुमार अक्षय कुमार सन्नी सिन्हा दीपक सिन्हा दिलीप सिन्हा रीझु महतो छोटन कुमार रामप्रसाद महतो युगल किशोर महतो आदि मौजूद थे।