पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता का बेटा विवेक गुप्ता ने चुनाव जीत

रामगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मांडू प्रखंड में संपन्न हुए चुनाव की मतगणना रामगढ़ कॉलेज में चल रही है। मांडू प्रखंड के वार्ड 6 से सदस्य के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता के बड़े बेटे विवेक गुप्ता ने जीत हासिल की है। मांडू प्रखंड के मांडू चट्टी के वार्ड 6 से 6 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। इनमें सबसे अधिक वोट विवेक गुप्ता को 662 वोट मिला। वही रविंद्र कुमार को 608 वोट मिला। विवेक गुप्ता के चुनाव जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखा। जगह-जगह लोगों ने रामगढ़ से मांडू जाने के क्रम में विवेक गुप्ता का स्वागत किया। मांडू में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ने बेटे विवेक गुप्ता का स्वागत किया।