झारखंड में राज्यसभा चुनाव
यूपीए में रार और एनडीए में प्यार
यूपीए में झामुमो और कांग्रेस में बड़ा विवाद
रांची। झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रहा है। झारखंड में आगामी 10 जून को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर यूपीए के दो बड़े गठबंधन कांग्रेस और झामुमो में विभाग तो दिख रहा है।
वही झारखंड में एनडीए गठबंधन की भाजपा और आजसू मैं नजदीकियां बढ़ती दिख रही है। राज्य सभा के 2 सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीति उफान पर है। झारखंड की सत्तारूढ़ यूपीए के दो प्रमुख दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में विवाद राज्यसभा चुनाव को लेकर चरम पर पहुंच चुका है।
झामुमो ने कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना महुआ माजी को अपना प्रत्याशित घोषित कर नामांकन करवा दिया है। वही सब कांग्रेस झामुमो के इस चाल से तिलमिला कर कोई निर्णय ले सकती है। हालांकि जानकारों का मानना है कि कांग्रेस नेताओं में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे सरकार से समर्थन ले ले।यह बात झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी रणनीतिकार जानते हैं। इसलिए झामुमो अपनी मनमर्जी से सरकार चलाया है।अब राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया है।
वहीं झारखंड की विपक्षी दल भाजपा और आजसू में नजदीकियां बढ़ती दिख रही है। झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू के नामांकन को लेकर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच कर यह जता दिया है कि भाजपा और आजसू की नजदीकियां काफी बढ़ चुकी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से लेकर नामांकन पत्र दाखिला तक आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और चंद्र प्रकाश चौधरी भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू के साथ रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जब आदित्य साहू नामांकन के लिए विधानसभा के लिए निकले तो उनके वाहन में सुदेश महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी बैठे। यह आंसू और भाजपा की बढ़ी नजदीकियां का उदाहरण है। वही आजसू नेता एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू की जीत निश्चित है। आदित्य साहू जमीन से जुड़े एक सामान्य कार्यकर्ता हैं।भाजपा ने आदित्य साहू को अपना प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।
वहीं भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप देख सकते हैं कि भाजपा और आजसू में नज़दीकियां कितनी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में राज्य में भाजपा और आजसू मिलकर चुनाव लड़ेगी।