सौंदा डी पंचायत में मुखिया उपेंद्र शर्मा और पंसस कुमकुम देवी चुनी गई

भुरकुंडा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पतरातू प्रखंड के सौंदा डी पंचायत में मुखिया उम्मीदवार उपेंद्र शर्मा ने 801 वोट लाकर जीत दर्ज की है। वहीं पंचायत समिति सदस्य के रूप में कुमकुम देवी 1036 वोट लाकर शानदार जीत दर्ज की है। दुसरे स्थान पर रहे तारा सिंह को 503 वोट मिलें हैं। बताते चले कि कुमकुम देवी पिछले पंचायत चुनाव में पंसस चुनी गई थीं। वहीं उपेंद्र शर्मा पूर्व मुखिया रह चुके हैं। पिछले पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी अनीता देवी ने जीत दर्ज की थी। अपनी जीत पर  पंसस कुमकुम देवी ने कहा कि यह जीत पंचायत के लोगों की जीत है। लोगों ने जो भरोसा जताया है उसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी। पंचायत में और बेहतर काम करने का प्रयास करूंगी।