नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो सहित कई गणमान्य मौजूद
भाजपा प्रत्याशी के साथ विधायक और वरिष्ठ नेता भी पहुंचे विधानसभा
रांची। झारखंड भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे के लगभग विधानसभा में अपना नामांकन पत्र जमा किया। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं विधायकों का जुटान हुआ।
यहां नामांकन की सभी तैयारी पूरा कर प्रत्याशी और वरिष्ठ नेतागण पूर्वाहन 11:15 बजे के लगभग विधानसभा के लिए प्रस्थान किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रत्याशी आदित्य साहू के वाहन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी बैठे। वही भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के वाहन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश विधानसभा के लिए प्रस्थान किया।
जबकि भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता अपने-अपने वाहनों से विधानसभा के लिए प्रस्थान किया। भाजपा कार्यालय से नामांकन के लिए प्रत्याशी आदित्य साहू के निकलने के दौरान जय श्री राम और भाजपा जिंदाबाद का जोरदार नारा लगा। वहीं विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू ने दो सेट में नामांकन पत्र 12:15 बजे जमा किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। वहीं भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड संदेश से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता आदित्य साहू को अपना प्रत्याशी बनाकर लोकतंत्र को जिंदा रखने का काम किया है। आदित्य साहू एक सरल और सीधे हंसमुख व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं। श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू बड़े मतों से जीत हासिल कर लेंगे।भाजपा प्रत्याशी को आजसू का भी समर्थन प्राप्त है। झारखंड संदेश द्वारा श्री मरांडी से पूछे जाने पर कि क्या झामुमो और कांग्रेस में राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर दरार पड़ेगी? इस पर श्री मरांडी ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकता हूं। दोनों गठबंधन के तहत झारखंड में सरकार चला रहे हैं। यह दोनों राजनीतिक दलों का अपना अपना विचार है।
नामांकन से पूर्व आदित्य साहू ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि गांव से लेकर शहर तक विकास को लेकर भाजपा की जो आईडियोलॉजी है उसके तहत काम करना है। मोदी जी और भाजपा का जो मूलमंत्र है उसे गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाना है। विकास का किरण हर जगह पहुंचाना है। आज भी मैं कार्यकर्ता हूँ, आगे भी कार्यकर्ता की तरह काम करता रहूंगा। सभी लोग समझ रहे हैं कि जिस प्रकार से एक साधारण कार्यकर्ता को मिला है, आगे हर कार्यकर्ता को यह सम्मान मिल सकता है।
जब एक साधारण कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है तो जाहिर सी बात है कि सभी को खुशी होती है। कहा कि मेरे नाम सहमति बनाने के लिए मैं हृदय की गहराई से पार्टी नेताओ और बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं। सबने मुझपर जो विश्वास जताया है, उसपर मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा।
भाजपा प्रत्याशी आदित साहू के नामांकन में राजसभा सदस्य समीर उराव,भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक विरंचि नारायण, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीपी सिंह, डॉक्टर लंबोदर महतो, मनीष जायसवाल,नवीन जयसवाल,जेपी पटेल, किशुन दास, अनंत ओझा, भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल जी, महामंत्री प्रदीप वर्मा, राकेश प्रसाद, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,जोगेंद्र सिंह,अविनेश कुमार,पवन साहू संजय जयसवाल, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य मौजूद थे।