रांची में 5 जून को आयोजित रैली में रामगढ़ जिला से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

रामगढ़आगामी 5 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का आगमन रांची में होने जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर सोमवार अपराह्न को भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। उक्त बातों की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मिडिया को दिया।जिलाध्यक्ष के हवाले से उन्होंने बताया की 5 जून को “बिरसा मुंडा विश्वास रैली” के तहत करीब 50 हजार की संख्या में अपने पारंपरिक आदिवासी परिधान एवं वाद्ययंत्र के साथ रांची में पहुंचे झारखंड के आदिवासी जनसमूह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी संबोधित करेंगे ।
बैठक में जिले के सभी तेरह मंडलों के प्रभारियों को इसकी इस रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का निर्देश दिया गया साथ हीं आगे आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तौवकी गई।
जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने अपने बयान में कहा की झारखंड में आदिवासियों के नाम पर झारखंड को अलग करने में भाजपा की भूमिका अहम रही है और इसका समर्थन यहां के आदिवासी और मूलवासी भी चुनाव में अपने वोटों के जरिए भाजपा को देते आए हैं।
आज की बैठक का संचालन महामंत्री खिरोधर साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ने दिया।
बैठक में मुख्य रूप उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला मंत्री वसूद तिवारी,दिलीप सिंह,कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार,मिडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,प्रवीण कुमार सोनू,संतोष शर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी,कुमैल उरांव,सैय्यद किरमानी,विनोद कुमार,सुरेंद्र करमाली,गणेश स्वर्णकार, अशोक कुमार, तोकेश सिंह,बबलू साव,सतीश मोहन मिश्रा,मनोज गिरी,शंभुलाल ठाकुर,राजेंद्र महतो इत्यादि दर्जनों पदाधिकारी गण उपस्थित थे।