भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की ऐतिहासिक बैठक यादगार बन गई  : अशोक यादव

हज़ारीबागअरण्य विहार होटल में दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की ऐतिहासिक बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में प्रदेश प्रभारी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री,प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री,पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश भर के सभी सांसद,पूर्व सांसद,विधायक,राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी,सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कूल 350 लोगों की उपस्थिति हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बतलाया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया और आने वाले चुनावी दृष्टि कोन पर मंथन भी की गई एवं राज्यसरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई।जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि राज्यभर से आए हुए सभी प्रतिनिधियों का स्थानीय महिला नेत्री के द्वारा प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर,पुष्प देकर एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।वहीं राज्य के प्रमंडलीय स्तर पर प्रतिनिधियों के लिए अलग अलग स्टाल लगाकर पंजीकरण केंद्र एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई थी भोजन,जलपान की भी उत्तम व्यवस्था,सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी नृत्य प्रतिनिधियों के लिए की गई थी।अंत मे समापन समारोह में एक सप्ताह से कार्यक्रम व्यवस्था की तैयारी में लगे हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं उनकी पूरी टीम को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने मंच से प्रशंसा करते हुए लोकप्रिय जिलाध्यक्ष कह कर संबोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित कर स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही साथ सांसद जयंत सिन्हा को भी मंच से धन्यवाद दिया गया वहीं सदर विधायक मनीष जायसवाल,माण्डू विधायक जेपी पटेल,मेयर रौशनी तिर्की को अंगवस्त्र देकर मंच से स्वागत किया गया।अंत मे परिचयात्मक सत्र में जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मंचासीन से विशेष आग्रह एवं अनुरोध कर व्यवस्था में लगे हुए बारी बारी से सभी कार्यकर्ताओं को सभागार में बुलाकर प्रदेश भर से आए हुए सभी प्रतिनिधियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।यह कार्यक्रम पंद्रह वर्षो के बाद हज़ारीबाग में होकर यादगार बन कर रह गई।