भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू से धनंजय कुमार पुटूस ने की मुलाकात, जीत की अग्रिम बधाई दी

रांची।भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को झारखंड से राज्यसभा के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।आदित्य साहू को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
भाजपा किसान मोर्चा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक धनंजय कुमार पुटूस ने भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू से उनके आवास पर मुलाकात कर जीत की अग्रिम बधाई दी।धनंजय कुमार पुटूस में पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जो साधारण कार्यकर्ताओं को उचित मानसम्मान देती है। भाजपा ने एक साधारण परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को राज्यसभा का प्रत्याशी बना कर हर कार्यकर्ता में नया उत्साह भर दिया हैं।आदित्य साहू जी की जीत सुनिश्चित है।