पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

सोसो कलां पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नीता देवी ने की वट सावित्री व्रत
गोलाप्रखण्ड क्षेत्र में वट- सावित्री पर्व पर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की। हेमतपुर दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंचकर सोसो कलां पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नीता देवी ने सामूहिक रूप से बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना की। कई अन्य स्थानों पर भी वट सावित्री का पूजन किया गया।
, सुबह से महिलाओं का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने देवी-देवताओं के दर्शन करने के पश्चात सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की। पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। पंडितों ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई।प्रखण्ड के सोसो कलां, मगनपुर, हेमतपुर, गोला, हुप्पू,चोका द,बेटूल कलां आदि क्षेत्र में भी वट-सावित्री पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही वट वृक्ष की विधि-विधान के साथ पूजा की। शाम को व्रत के समापन के बाद अन्न ग्रहण किया। वट-सावित्री पर्व के चलते मंदिरों में खासी रौनक रही। मंदिरों में दोपहर बाद तक महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।