भाजपा नेता आदित्य साहू को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जानें पर बधाई देने वालों का लगा ताता

रांचीभारतीय जनता पार्टी ने होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राज्यो से प्रत्याशियों की घोषणा सुरू कर दी है। वही देर रात को राष्ट्रिय नेतृत्व ने झारखंड से बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को राज्यसभा के लिए प्रत्यशी बनाया है। जिससे कार्यकर्ताओं में काफ़ी खुशी है। इसी क्रम में प्रत्यासी घोषित होने के बाद भाजपा रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने अपने सहयोगियों संग जाकर आदित्य साहू को बधाई दी। वह भाजपा नेता राजीव जायसवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन में कार्यकर्ता ही रीढ़ है और उन्हीं के बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन सकी है। पार्टी के प्रती समर्पित होकर, पुरी निष्ठा भावना से कार्य करने से आम कार्यकर्ताओं को पार्टी मौका देती है। हम सभी खुद को सौभाग्यसाली समझते है, की हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता है। आदित्य साहू जी ने अपना सर्वस्व पार्टी के प्रती समर्पित किया जिसका नतीजा है की उन्हे आज पार्टी ने यह सम्मान दिया है। इससे हम जैसे आम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुवा है। हम सबों को पूर्ण विश्वास है की प्रदेश के जनमुद्दों को पूरे मुखर होकर आदित्य साहू जी राज्यसभा में आवाज बुलंद करेंगे। वही इस मौके पर रवी साहू, भाजपा नेता बबली सिंह, विनित यादव,राहुल पासवान , सिकंदर महतो उपस्थित थे।