Breaking News

मां जगदंबा ट्रस्ट द्वारा जेष्ठ अमावस्या के दिन निकाला गया भव्य शोभायात्रा

रांचीजेष्ठ आमावस्या के दिन डोरंडा मनी टोला में मां जगदंबा ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव के पहले दिन आज भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाला गया।मां मनोकामना काली मंदिर परिसर से मुख्य पुजारी रमेश पासवान उर्फ मास्टर के नेतृत्व में हजारों महिलाओं पुरुषों ने नाचते गाते धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू, समाजसेवी वीरेन्द्र प्रधान,उमेश कुमार सिंह गुड्डू,कन्हैया कुमार,शिवजी सिंह,विमला कुमारी, उर्मिला उरांव देवी,शंभू गुप्ता,अनूप श्रीवास्तव, सुमीत जायसवाल,पंकज प्रियदर्शी, दीपक कुमार,अरुण मिश्रा की उपस्थिति में शोभायात्रा हीनू ,डोरंडा के विभिन्न मार्गों से गुजरकर वापस मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के साथ समाप्त हुआ।
शोभायात्रा में आगे आगे प्रचार वाज्ञन,बड़े बड़े झंडे,नगाड़ा,झालदा, जमशेदपुर का ताशा पार्टी साथ चल रहे थे,पूरे मंदिर परिसर को लाइट एवं फूलों से सजाया गया है। मनोकामना मंदिर की मान्यता है कि यहां भक्तों की हर मुराद पूरी होती है।
शोभायात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा है कि 2 वर्षों के उपरांत बड़ा पूजा महोत्सव में हजारों महिलाएं गांव के लोग शामिल हो रहे हैं। भगवान सबकी मुरादें पूरी करें। उन्होंने राज्य की खुशहाली, तरक्की, प्रगति,भाईचारगी, अमन एवं शांति के लिए मां काली से आशीर्वाद मांगा।
बड़ा पूजा महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य विनय सिन्हा दीपू ने बताया कि कल प्रात: 9.30 बजे से भक्तों के लिए पूजा प्रारंभ होंगे एवं भव्य भंडारा का आयोजन होगा।
आलोक कुमार दूबे ने राजधानी वासियों को दो दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।