रांची से लेकर हजारीबाग तक लोगों ने शव पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
हजारीबाग/रांची। आज 29 रविवार को लेह लद्दाख में शहीद हुए झारखंड के लाल संदीप कुमार का पार्थिव शरीर सुबह 8:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा। मौके पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और सेना के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर शहीद जवान के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
इसके बाद सेना के वाहन पर शहीद जवान के शव को लेकर हजारीबाग की स्थित उनके आवास लाया गया। हजारीबाग में शहीद सैनिक के आवासीय क्षेत्र में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारीबाग के विधायक मनीष जयसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव, बटेश्वर मेहता, सहित कई राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। सभी ने शहीद के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उसके बाद सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वही रांची के बिरसा हवाई अड्डे पर मौजूद राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित करके श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं वीर जवान अमर रहे के नारे लगाते हुए रांची एयरपोर्ट से करीब 50 बाइक के साथ सम्मान पूर्वक अमर जवान का पार्थिव शरीर लेकर हजारीबाग स्थित अमर जवान के पैतृक गांव पहुंचे। तत्पश्चात 100× 60 फीट का राष्ट्रीय ध्वज अमर जवान के सम्मान में समर्पित किया गया।जिसे सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को पकड़कर कतारबद्ध आगे बढ़ते चले तथा वीर जवान अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद के जयघोष करते रहे।
वीर अमर जवान को अंतिम दर्शन करने हेतु हजारों लोग नम आंखों से देखने को व्याकुल थे। साथ ही हजारीबाग पहुंचने पर बड़ी संख्या में हजारीबाग स्थानीय लोग माँ भारती के लाल को देखने के लिए बेचैन थे। जैसे ही माँ भारती के लाल का पार्थिव शरीर हजारीबाग पहुँचा लोग मानो सहम सा गया हो।
मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा शक्ति आप सभी लोग से अपील करती है की अमर जवानों की वीरगाथा को हम सभी लोगों को जन्मोजन्म तक अपने हृदय में याद रखें एवं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। राष्ट्रीय युवा शक्ति के सीनियर 69 वर्षीय मुरली प्रसाद चौधरी रांची से बाइक में बैठकर हजारीबाग तक अमर जवान के शोभायात्रा में शामिल हुए
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव केंद्रीय महासचिव प्रशांत बजाज सुमन विद आर्यन मेहता रोहित यादव रंजन माथुर बबलू साव सत्यम कुमार सिंह राघव सिंह रितिक सिंह मोनू ठाकुर लकी वर्मा उपेंद्र शर्मा अमर जायसवाल सोनू कुमार निलेश कुमार रोहित बरनवाल दीपक चौधरी अक्षस कुमार राजकुमार चौधरी सागर राज विशाल साहू उज्जवल सिंह प्रमोद सिंह रोहन सिंह सुनील साहू अशोक पांडे नितिन घोष प्रीति सिन्हा जसवाल पायल सोनी चंदा तिवारी कुलदीप यादव निखिल गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में सदस्य शामिल हुए l