Breaking News

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य की राजनैतिक स्थिति पर आएगा राजनितिक प्रस्ताव  

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

05 जून को राँची में आदिवासी रैली में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

हजारीबाग। भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों कि बैठक मटवारी स्थित ऐ के इंटरनेशनल होटल के सभागार में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश कि अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों कि भी चर्चा कि गयी। मोदी जी के 8 वर्ष के कार्यकाल संपन्न होने की स्थिति में प्रदेश भाजपा की ओर से प्रशंशा व आभार प्रकट किया गया। बैठक के उपरान्त प्रेस को जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि 28 मई को प्रदेश कार्यसमिति कि बैठक होना है। जो कि चार सत्रों में होगा। बैठक में राज्य कि स्थिति पर राजनैतिक प्रस्ताव लाया जायेगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों कि भी चर्चा कि जाएगी। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश और राष्ट्रीय नेता व केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि 28 कि कार्यसमिति बैठक में प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष, सभी जिला के प्रभारी व 350 से ज्यादा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे। श्री साहू ने कहा कि पाँच जून को राँची में विशाल आदिवासी रैली किया जाएगा जिसमे बतौर मुख्यातिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।


बैठक से पूर्व भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों कि बैठक कि शुरुवात डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण व वन्दे मातरम गान के साथ किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को उपाध्यक्ष जेपी पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेसानंद गोस्वामी को महामंत्री प्रदीप वर्मा और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को उपाध्यक्ष पर्णव वर्मा ने अंगवस्त्र और फूल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय व व्यवस्था परिचय स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल ने किया। बैठक के उपरान्त एसटी मोर्चा और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई।28 मई के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, समीर उरांव, सुनील कुमार सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, धर्मपाल जी, रविंद्र राय, नीलकंठ सिंह मुंडा, दिनेशनंद गोस्वामी, अपर्णा सेनगुप्ता, गंगोत्री कुजूर,नवीन जयसवाल,आदित्य साहू,प्रदीप कुमार वर्मा,बालमुकुंद सहाय,विनोद शर्मा, कुणाल षाड़ंगी, अमर कुमार बाउरी, भानु जलान, दीपक बनका, नारायण दास आदि मौजूद रहेंगे।