कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरु की 58 वींं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया

रांचीआधुनिक भारत के निर्माता व देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने एचईसी मुख्यालय के समक्ष पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके कृत्यों को याद किया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा देश और दुनिया के साथ-साथ झारखंड का गौरव है एचईसी जिसकी स्थापना 31 दिसंबर 1958 को हुई थी और 15 नवंबर 1963 को मातृ उद्योग को पंडित नेहरू ने राष्ट्र को समर्पित किया था,यह वही एचईसी है जहां भारत के कई युद्ध और देश की तरक्की के लिए उठाए गए कदम में हमेशा साथ रहा है। पंडित नेहरू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन हो या असहयोग आन्दोलन हो या फिर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की बात हो उन्होंने गांधीजी के हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा पंडित नेहरू की सोच,उनके विचार,दृष्टिकोण देश को आगे ले जाने में उनका योगदान आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना आजादी के संघर्ष और भारत के पुनर्निर्माण में पहले से रहा है। भारत के निर्माता और भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले भारत रत्न को शत शत नमन है,भारत और दुनिया के लिए पंडित नेहरु का अविस्मरणीय योगदान हमेशा के लिए याद किया जाता रहेगा।अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रेम प्रतीक, गोविंद गोप, सुनीता कुमारी,संगीता देवी, एलिस आवा,सुशीला टोप्पो, सुनीता केरकेट्टा, सरिता कुमारी, रीता लकड़ा,आशीष कुमार, विष्णु उरांव,सविता देवी,अनीता देवी,सुरेश कश्यप, अरमाणु अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।