रेंजर की आवास से 99 लाख रुपए हुआ बरामद
रांची। झारखंड राज्य में भ्रष्टाचार कितने बड़े पैमाने पर मची है। यह जांच एजेंसियों के छापेमारी में सामने आ रही है। झारखंड में पिछले 2 से 3 वर्षों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता की बातें सामने आ रही है। एक तरफ जहां केंद्रीय एजेंसियां छापामारी कर बड़े-बड़े घोटाले का उजागर कर रही हैं। वहीं अब राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भी अधिकारियों के खिलाफ अभियान शुरू कर चुका है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने गुरूवार को मनोहरपुर प्रखंड में वन क्षेत्र पदाधिकारी(रेंजर) को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं, सरकारी आवास की तलाशी ली गई, तो घर से 99 लाख 2 हजार 540 रुपए नकद बरामद हुए। रेंजर मनोहरपुर के कोयना प्रक्षेत्र, पोड़ाहाट, आनंदपुर एवं सोंगरा चक्रधरपुर के प्रभार में था। रेंजर के साथ साथ उसके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।एसीबी में मनोहरपुर के गणेश प्रमाणिक ने शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि पुराने पलंग को जमशेदपुर ले जाने के एवज में रेंजर ढाई हजार रुपए घूस रहे है। शिकायत की जांच एसीबी ने की तो मामला सही पाया गया।इसके बाद एसीबी के डीएसपी एस तिर्की के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। जिसमें रेंजर और कंप्यूटर ऑपरेटर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।एसीबी दोनों को गिरफ्तार कर जामशेदपुर ले गई है। वहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।