Breaking News

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल का किया गया भव्य स्वागत

विक्रांत खंडेलवाल ने सामूहिक विवाह समारोह के पोस्टर को किया जारी

वर्ष 2023 तक भारत विकास परिषद 5 लाख सदस्य और 5 हजार शाखा बनाएगा: खंडेलवाल

सामूहिक विवाह समारोह सभी मायने में ऐतिहासिक होग: अमित साहू

रामगढ़भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के सानिध्य में पूर्व अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल क भव्य सम्मान समारोह किया गया।

इस अवसर पर विक्रांत खंडेलवाल ने तृतीय सामूहिक विवाह समारोह का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा से पूरे देश के शाखाओं को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। रामगढ़ शाखा द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्य एवं सामाजिक गतिविधियां बहुत ही अमूल्य है। इस शाखा से पूरे देश के शाखाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान होती है।

 

उन्होंने कहा कि आज तृतीय सामूहिक विवाह समारोह रामगढ़ शाखा के द्वारा कराया जा रहा है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।आने वाले दिनों में इस तरह का कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में चलाया जाएगा। विक्रांत खंडेलवाल को रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष अमित साहू के द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रामगढ़ शाखा के सभी सम्मानित सदस्यों के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एवं पगड़ी पहनाकर भव्य सम्मान समारोह सह स्वागत किया गया। वहीं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने झारखंड संदेश से बात करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद पूरे देश में सेवा और संस्कार के लिए कार्य कर रहा है। भारत विकास परिषद समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्था देश में कई कार्यक्रम चला रही हैं। जिसमें भारत को जानो प्रतियोगिता, राष्ट्रीय गीत, समूह गान प्रतियोगिता, गुरु वंदन कार्यक्रम, महिलाओं एवं बाल स्वालंबन पर कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद एनीमिया मुक्त भारत अभियान चला रहा है।जिसका काफी फायदा लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम ग्राम विकास का कार्य कर रहे हैं 25 लाख रुपए तक के विकास का कार्य कराते हैं। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद देशभर में 13 स्थानों पर विकलांग केंद्र चला रहा है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद पिछले 58 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष पूरा होने तक भारत विकास परिषद देशभर में 5 हजार शाखा और 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे। हम किसी को कभी नहीं छोड़ेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे।

 

 

इस अवसर पर रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि तृतीय सामूहिक विवाह समारोह सभी मायनों में ऐतिहासिक होगा। पूरे जोर-शोर से तैयारी जारी है। स्वागत समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ शाखा के पूर्व मंत्री रंजीत चौधरी ने किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद हजारीबाग शाखा के अध्यक्ष कैप्टन ए के सिंह, हजारीबाग शाखा के सम्मानित सदस्य शैलेंद्र कुमार गुप्ता, सरजीत सिंह, एम एल शाही, समेत रामगढ़ शाखा के सचिव डॉ अलोक रतन चौधरी उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा प्रदीप कुमार शर्मा ,अनिल गोयल, रामगढ़ शाखा के संगठन मंत्री निलेश कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, रामप्रवेश गुप्ता समेत अनेकों सदस्य मौजूद थे।