Breaking News

श्री 1008 पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

श्री दिगंबर जैन समाज ने दीपक प्रकाश को किया सम्मानित

देश में वैचारिक क्रांति लाना जरूरी: प्रमाण सागर जी

रामगढ़श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ द्वारा श्री गांधी स्मारक हाई स्कूल परिसर में श्री 1008 पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के छठे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश शामिल हुए। यहां श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र और साफा पहना कर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुनि प्रमाण सागर जी महाराज ने कहा कि देश में वैचारिक क्रांति लाए बिना बदलाव नहीं हो सकता है। जिस दिन देश में वैचारिक क्रांति आ जाएगी। भारत विश्व का महाशक्ति बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में वैचारिक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आज मैं मुनि प्रमाण सागर जी महाराज का दर्शन करके काफी शांति महसूस कर रहा हूं। मैं मुनि श्री से झारखंड की 3:50 करोड़ जनता की सुख शांति के लिए अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि मुनि श्री झारखंड के जनता को सुख समृद्धि प्रदान करें ताकि झारखंड के सभी घरों में दीपक प्रज्वलित हो सके।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

आज भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का रामगढ़ पहुंचने पर बीजेपी रामगढ़ के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। बीजेपी अध्यक्ष रामगढ़ में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित श्री पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वही पटेल चौक पहुंचने पर बीजेपी रामगढ़ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वही स्वागत करने वालो में प्रदेश कार्यसमीति सदस्य कुंटू बाबू, युवा नेता राजीव जयसवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमीति सदस्य विजय जायसवाल, जिला मंत्री वसुध तिवारी , युवा नेता बबली सिंह, विनित यादव, राहुल पासवान, सुमन कुमार, सचिन करमाली, छोटू केवट उपस्थित थे।