Breaking News

उरीमारी में मुखिया प्रत्याशी कमला देवी और पंसस प्रत्याशी गीता देवी ने की वोट अपील

उरीमारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मुखिया प्रत्याशी कमला देवी एवं पंचायत समिति प्रत्याशी गीता देवी ने हेसाबेड़ा, कांटा घर, चीफ हाऊस और ऑफिसर कॉलोनी में डोर-टू-डोर जाकर मंगलवार को जनसंपर्क किया।

मौके पर मुखिया प्रत्याशी कमला देवी ने कहा कि बीते 6 वर्ष में पंचायत में विकास की गंगा बही है और यह सब आप सभी मतदाताओं के बदौलत हुआ है आपने मुझे अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया और पंचायत में कामों को करने में सहयोग किया। जिसकी वजह से मैं अपने दायित्व को निभा पायी। इस बार भी आप सभी मतदाताओं से अपील है कि क्रम संख्या एक सेब छाप पर मुहर लगाकर भारी से भारी संख्या में विजय बनाएं ताकि पंचायत में रह गए कुछ कार्यों को आप लोगों के सहयोग से पूरा कर पंचायत का सर्वांगीण विकास कर सकूं।

वहीं पंचायत समिति प्रत्याशी गीता देवी ने कहा कि पंचायत में कुछ लोग मतदाताओं को बहकाने का काम कर रहे हैं। आप सभी मतदाता किसी के बहकावे में ना आए बल्कि पंचायत में हुए कार्यों को देखते हुए आप सभी मुझे वोट दें। आप सबों को विश्वास दिलाती हूं कि अगर आप मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो आने वाले समय में एक नया इतिहास लिखा जाएगा और वह इतिहास आप मतदाता लिखेंगे।
<span;>वहीं जनसंपर्क के दौरान एक नन्ही बच्ची प्रियांशी पवरिया (05 वर्ष) भी प्रत्याशियों एवं समर्थकों के साथ जनसंपर्क में घूमती नजर आए। जब प्रियांशी से उसकी घूमने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह अपनी दादी के लिए प्रचार कर रही है। वह चाहती है कि उसकी दादी इस चुनाव में विजयी हो। इस दौरान वह अपने गले में मुखिया प्रत्याशी कमला देवी के चुनाव चिन्ह सेब छाप का कार्ड पहने हुए थी। जो लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से आरसीएमयू बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी सचिव महादेव बेसरा, कानू मरांडी, सीगू हेंब्रम, रवि पवरिया, सीताराम किस्कू, कृष्णा किस्कू, लालदेव सोरेन, राजेन्द्र किस्कू, मानाराम मांझी, सीतामुनी देवी, गीता देवी, तेतरी देवी, रमेश हेंब्रम, कातिलाल मांझी, चुनूलाल पवरिया, तालो बेसरा, मनीष मांझी, धनीराम बेसरा, फूलमती किस्कू, सुषमा श्रीवास्तव, फोलोसरी देवी, मोनिका देवी, फुलमुनी देवी, सुशीला देवी, ममता देवी, शांति देवी, रूसुमुनि देवी, पेड़ली देवी, राजेन्द्र हेंब्रम, प्रभु किस्कू, मुकेश बेसरा, नरेश सोरेन, अरुण किस्कू, सूरज हेंब्रम, जतरू बेसरा, सूरजमुनी देवी, रेखा देवी, बुधनी देवी, आशा देवी, बसंती देवी, रंधनी देवी, करनी देवी, लालमुनी देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, मुनीका देवी, सुगिया देवी, गंगिया देवी, आशा देवी, शांति देवी, चंद्रदेव जयसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।