उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पोटंगा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने मचवा टांड़, डुम्बर पनीया, मुटकातरी एवं करीझवा डोर-टू-डोर मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने घर-घर जाकर क्रम संख्या सात ब्रेड टोस्टर छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील किया। मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने कहा मतदाताओं ने सेवा करने का मुझे मौका दिया तो सरकारी योजनाओं को ग्राम चौपाल में बैठकर गॉंव एवं मुहल्ले तक पहुंचाया जाएगा। पंचायत के विकास के नाम पर मतदाताओं को सिर्फ छला गया है। आम जनता को पंचायत के ठेका पट्टा का कार्य ना देकर सिर्फ अपने चहेते और चुनिंदा लोगों को ही लाभ दिया जाता है। यह परि-पार्टी बहुत गलत है ऐसे स्वार्थी लोगों को सबक सिखाना जरूरी है और यह सिर्फ और सिर्फ आप मतदाताओं पर निर्भर करता है। उन्होंने आगें कहा कि पंचायत पोटंगा के सभी टोला-मुहल्ला में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था कराना, पोटंगा पंचायतम में शिक्षा को बढ़ावा देना, पंचायत के प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्था करना, जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की व्यवस्था करना, बी.पी.एल, ए.पी.एल.एवं राशन कार्ड की व्यवस्था करना, विधवा, वृद्धा तथा विकलांगों को पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराना, रोड, पानी, बिजली, पुल-पुलिया की व्यवस्था कराना, सभी सरकारी योजनाओं से बेरोजगारों को रोजगार से लाभ पहुंचाना, पुरुष हो या महिला सबको समान अधिकार दिलाना, बाल अधिकार के प्रति बढ़ावा देना एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसंपर्क अभियान में सन्नी सोरेन, बिनोद हेंब्रोम, बेनिलाल सोरेन, आनंद बेसरा, पप्पुलाल मॉंझी,योंगा किस्कू, पंकज हेम्ब्रोम, विजय सोरेन, सुखराम बेसरा, रविन्द्र सोरेन, देवीलाल सोरेन, महेश बेसरा, बिनोद सोरेन, अजय मरांडी, महावीर मुर्मू, अनिल बेसरा, तालू मॉंझी, अजय बेसरा, सूरजा मॉंझी, विश्वनाथ महतो, प्रेम सोरेन, मिथुन सोरेन, टेकलाल प्रजापति, बिनोद मुर्मू, सनोज टुडू, अमित सोरेन, सुलेन्द्र राजेन्द्र टुडू , विश्वनाथ टुडू, मिथुन टुडू, दिनेश टुडू, मुन्शी मुर्मू, दिलीप टुडू, सुभाष टुडू, धानो मराण्डी, मुन्शी मरांडी, फूलमती देवी, अनीता हॅंसदा, ममता देवी, बुधनी देवी, सुशिला देवी, अनिता देवी, वभनी देवी, सरिता बेसरा, पूनम देवी, पानो देवी, पनपती देवी, मांन्ती कुमारी, तेरेसा बेसरा, मोनिका मुर्मू, लीलमुनी देवी, डोड़को देवी, सरिता देवी, पार्वती देवी, क्रांति किस्कू ,कर्मी देवी तालमी देवी, चॉंदमुनी देवी, रूसनी देवी, चमेली किस्कू, सपना देवी, हिरामुनी देवी, मनी देवी, किरण देवी रायमुनी, देवी सोनमती, देवी सुरजीत देवी, कपरा देवी, मालती देवी, ललिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।