रांची। भ्रष्टाचार के आरोप में अपने मंत्रिमंडल से मंत्री डॉ विजय सिंगला को बर्खास्त कर गिरफ्तार करवाने के लिए मूलवासी सदान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। प्रसाद ने कहा कि मंत्री के द्वारा ठीका देने के लिए 1% प्रतिशत कमीशन मांगे जाने पर श्री मान ने अपने ही मंत्री का जांच करा कर भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उन्हें बर्खास्त एवं गिरफ्तार करवाया है। इसका मूलवासी सदान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने स्वागत किया है। प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध पंजाब के मुख्यमंत्री के द्वारा उठाया गया यह एक बहुत बड़ा साहसपूर्ण कदम है। प्रसाद ने कहा कि इस कार्यवाही से भ्रष्ट राजनेताओं मंत्री, नौकरशाहों में भय और डर का माहौल होगा। श्री प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह करवाई देश में उदाहरण बनेगा। प्रसाद ने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से उन लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं।