Breaking News

श्री दिगंबर जैन समाज ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को किया सम्मानित

रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर जैन समाज का ऐतिहासिक कार्यक्रम हो रहा: चंद्रप्रकाश

श्री सम्मेद शिखर जी को स्मार्ट प्लेस के रूप में विकसित किया जाए: श्री प्रमाण सागर जी

रामगढ़श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ द्वारा आयोजित श्री पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सोमवार की शाम को गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल हुए। आयोजन समिति ने सांसद चंद प्रकाश चौधरी को अंग वस्त्र प्रदान कर और राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित किया। श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ के अध्यक्ष रमेश सेठी ने चंदप्रकाश चौधरी को सम्मानित किया। वही ललित जैन ने चंद्रप्रकाश चौधरी की जानकारी दी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ के ऐतिहासिक धरती पर कई गुरुजन उपस्थित हैं।मैं उन्हें रामगढ़ की धरती पर नमन करता है। रामगढ़ के ऐतिहासिक धरती पर जैन समाज का ऐतिहासिक कार्यक्रम है। मेरे गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पारसनाथ आपका एक महत्वपूर्ण मंदिर है। मैं वहां जाकर वहां के विकास के लिए लगा रहता हूं। धर्म के नाम पर आपस में टकरा हक नहीं होनी चाहिए। कभी भी हमारे गुरुजन अलग होने का उपदेश नहीं देते हैं। गुरुजन हमेशा मिलकर भाई 4G के साथ रहने का उपदेश देते हैं।

वही मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ने कहा कि चंद्रप्रकाश चौधरी आज यहां आए हैं। पहले भी इन से मुलाकात हुई हैं।इन्हीं के प्रयास से मधुबन में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। मैंने उनके बारे में सुना है कितना भी अच्छे कार्य करते हैं। मुझे लगता है कि रामगढ़ से गिरिडीह तक आपको किसी विशेष कार्य से पहुंचाया गया है। पारसनाथ में हमारा सर्वोच्च शिखर है। आप कुछ ऐसा करें जिससे आप और शिखर पर पहुंचे। गुरुजी ने कहा कि चंद्रप्रकाश चौधरी अपने कार्यकाल में सम्मेद शिखरजी पारसनाथ के लिए एक ऐसी योजना लाएं जो हमेशा यादगार बन जाए। जो आपके जीवन भर की बड़ी उपलब्धि होगी। सम्मेद शिखर जी को भी स्मार्ट प्लेस के रूप में विकसित किया जाए। आप केंद्र सरकार तक हमारी बात पहुंचा सकते है। यह का क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बड़ा कार्य होगा। चंद्र प्रकाश जी सम्मेद शिखर जी के विकास के लिए आगे बढ़े मेरी उनसे यही उम्मीद है। इस मौके पर रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह, समाजसेवी कमल बगड़िया, रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष विमल बुधिया और अन्य भी मौजूद थे।