उरीमारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों का सुख चैन एवं नींद उड़ गया है। चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठक एवं जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा है पर यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा की मतदाताओं के दिलों पर कौन राज करता है और किसका दिल टूटता है। उरीमारी पंचायत के मुखिया उम्मीदवार दसई मांझी एवं पंचायत समिति सदस्य सिलाश देवी ने रोहनगोड़ा, हेसाबेड़ा, कांटा घर क्षेत्रों का डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया। मौके पर मुखिया प्रत्याशी दसई मांझी ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। जिससे की सरकारी योजनाओं को सही रूप से धरातल पर उतारा जा सके और ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों को उसका लाभ दिलाया जा सके। इस बार पंचायत की जनता जनार्दन एक बार सेवा का मौका दें और पंचायत चुनाव में क्रम संख्या दो गुब्बारा छाप एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी सिलाश देवी को क्रम संख्या दो बेबी वॉकर छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनावें।
जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से मुखिया प्रत्याशी दसई मांझी एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी सिलाश देवी के अलावा महावीर साव, शनिचर मांझी, दिनेश करमाली, मोहन मांझी, पूरन मांझी, सुखू मांझी, संतोष प्रजापति, कार्तिक मांझी, सोहन साव, दीपक करमाली, लालजी पावरिया, शिकारी टुडू, तालो हंसदा, भादो करमाली, विनोद सोरेन, सोलेन हंसदा, राजू पावरिया, मोतीलाल मांझी, जयपाल टुडू, अनिल साव, विजय मुंडा, सगीर, जागो साव, कमल साव, दिनेश मुंडा, कार्तिक यादव, अजय टुडू, मनोज टुडू, प्रेम पावरिया, मंजीत मुर्मू, पुरन टुडू, अजय मुर्मू, संजूल मांझी, भोला किस्कू, अजय बेसरा, प्रदीप किस्कू, महावीर मांझी, सोमरा पावरिया, बिरसा सोरेन, मैनो देवी, मूर्ति देवी, कांति देवी, कलावती देवी, पानो देवी, मायकी देवी, रतनी देवी, सुशीला कुमारी, पानो देवी, फुल कुमारी देवी, सरिता देवी, तालोमुनी देवी, हेमनी देवी, सोनिया देवी, शकुंतला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।