उरीमारी : पोटंगा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने पंचायत के चिरंवा, पसेरिया, नवा टोला, गंझू टोला, सेरका टोला, धोबिया टोला, जरजरा बस्ती, जुबला, जरजरा चौक एवं करी झवा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने जनसंपर्क के दौरान घर-घर जाकर क्रम संख्या सात ब्रेड टोस्टर छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील किया। मौके पर मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने कहा जनता ने सेवा करने के लिए मुझे मौका दिया तो पोटंगा पंचायत में शिक्षा को बढ़ावा देना, प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्था करना, जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की व्यवस्था करना, बी.पी.एल कार्ड, ए.पी.एल.कार्ड की व्यवस्था करना, विधवा, वृद्धा तथा विकलांगों को पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराना, रोड, पानी, बिजली, पुल-पुलिया की व्यवस्था कराना, सभी सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब लोगों को दिलाना, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ना, महिला या पुरुष सबको समान अधिकार दिलाना, बाल अधिकार के प्रति बढ़ावा देना एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसंपर्क अभियान में सन्नी सोरेन, बिनोद हेंब्रोम, बेनिलाल सोरेन, आनंद बेसरा, पप्पुलाल मॉंझी, योंगा किस्कू, पंकज हेम्ब्रोम, विजय सोरेन, सुखराम बेसरा, रविन्द्र सोरेन, देवीलाल सोरेन, महेश बेसरा, बिनोद सोरेन, अजय मरांडी, महावीर मुर्मू, अनिल बेसरा, तालू मॉंझी, अजय बेसरा, सूरजा मॉंझी, विश्वनाथ महतो, प्रेम सोरेन, मिथुन सोरेन, टेकलाल प्रजापति, बिनोद मुर्मू, सनोज टुडू, अमित सोरेन, सुलेन्द्र राजेन्द्र टुडू, विश्वनाथ टुडू, मिथुन टुडू, दिनेश टुडू, मुन्शी मुर्मू, दिलीप टुडू, सुभाष टुडू, धानो मराण्डी, मुन्शी मरांडी, ममता देवी, बुधनी देवी, अनिता हॉंसदा, सुशिला देवी, अनिता देवी, फूलमती देवी, वभनी देवी, सरिता बेसरा, पूनम देवी, पानो देवी, पनपती देवी, मांन्ती कुमारी, तेरेसा बेसरा, मोनिका मुर्मू, लीलमुनी देवी, डोड़को देवी, सरिता देवी, पार्वती देवी, क्रांति किस्कू, कर्मी देवी, तालमी देवी, चॉंदमुनी देवी रूसनी देवी, चमेली किस्कू, सपना देवी, हिरामुनी देवी, मनी देवी, किरण देवी, रायमुनी देवी, सोनमती देवी, सुरजीत देवी, कपरा देवी, मालती देवी, ललिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।