Breaking News

शहर के मेन रोड में सेंट्रल बैंक के सामने से ढाई लाख की लूट

रामगढ़ में विधि व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

पूरे राज्य में चरमरा गई है विधि व्यवस्था : चंद्रप्रकाश चौधरी

रामगढ़ जिला में लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही हैं। विधि-व्यवस्था नाम की चीज नजर नहीं आ रही है। जिला में अपराधियों के बढे़ मनोबल ने सोमवार को शहर के मेन रोड में बड़े घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार बरकाकाना के एक व्यवसायी लक्ष्मण अग्रवाल शहर के मेन रोड में स्थित सेंट्रल बैंक रुपया निकालने आये। जूता चप्पल व्यवसाई लक्ष्मण अग्रवाल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ढाई लाख रूपया निकाला। दोपहर बाद 2:00 बजे के लगभग लक्ष्मण अग्रवाल जैसे ही बैंक से रुपए लेकर बाहर निकले एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उससे रुपयों भरा झोला जबरन छीन लिया और फरार हो गए। लक्ष्मण अग्रवाल कुछ सोचते तब तक अपराधी आंखों से ओझल हो गए थे। लक्ष्मण अग्रवाल ने इस बात की जानकारी लोगों को दिया। जिसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश करना शुरू किया है।

अपराधियों के लूट का शिकार बने लक्ष्मण अग्रवाल ने बताया कि बैंक से ढाई लाख रुपए लेकर वह जैसे ही बाहर निकले। एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसके हाथ से जबरदस्ती नोट भरा थैला छीन लिया। अभी वह कुछ समझ भी पाता की तब तक अपराधी बाइक से भाग चुके थे। जिसके बाद उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी लोगों और पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो और अन्य पदाधिकारी सेंट्रल बैंक पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में लगी है। शहर के मेन रोड के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना रामगढ़ शहर की विधि व्यवस्था को बयान कर रही है। शहर में किस प्रकार विधि व्यवस्था चरमरा गई है। यह लूट की घटना उसका पुख्ता प्रमाण बन गया है।

वही गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है। अवैध कारोबार चरम पर पहुंच गया है। रामगढ़ शहर के मेन रोड में अरे आबादी के बीच दोपहर को बैंक के सामने से लूट की घटना पुलिसिया निष्क्रियता को दर्शा रहा है। बैंक के सामने से रुपए लूटे जाने का मतलब यह है कि बैंक के सामने पुलिस का गश्ती नहीं होता है। अगर बैंक के सामने पुलिस गश्त होती तो शायद यह घटना नहीं घटी होती।