इमानदारी और निष्ठा से क्षेत्र का करूंगा चहुंमुखी विकास : सूरज बेसरा
उरीमारी : पोटंगा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने जोजो टोला, मुर्गा टोला, जामुन टोला, न्यू बरटोला, पारगढ़ा, परेटांढ़, पोटंगा एवं बड़कीटांड़ में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने पंचायत के मतदाताओं से सात नंबर ब्रेड टोस्टर छाप पर वोट करने की अपील किया।
जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने कहा जनता ने सेवा करने के लिए मुझे मौका दिया तो पंचायतों में बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्यों को करूंगा।लोगों को हर सुख-दु:ख में मेरा सहयोग होगा। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, विस्थापित परिवारों को हक-अधिकार दिलाना, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ना, गरीब असहाय परिवारों को राशनकार्ड, बी.पी.एल कार्ड, ए.पी.एल.कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास दिलाना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसंपर्क अभियान में सोनाराम मॉंझी, बिनोद हेंब्रोम, सन्नी सोरेन, आंनद बेसरा, त्रिलोक सोरेन, पप्पुलाल मॉंझी, योंगा किस्कू, दिनेश्वर सोरेन, चमेशलाल सोरेन, सुखराम बेसरा, रविन्द्र सोरेन, देवीलाल सोरेन, करमा मॉंझी, बिरेन्द्र टुडू, अनिल बेसरा, तालू मॉंझी, राजेन्द्र टुडू , विश्वनाथ टुडू, मिथुन टुडू, दिनेश टुडू, दिलीप टुडू, सुभाष टुडू, अनिता हॉंसदा, सुशिला देवी, अनिता देवी, फुलमति देवी, पानो देवी, मोनिका मुर्मू, बुधनी देवी, पार्वती देवी, क्रांति किस्कू, कर्मी देवी, तालमी देवी, चमेली किस्कू, सरिता मरांडी, सपना देवी, हिरामुनी देवी, चॉंदमुनी देवी, मुनि देवी, किरण देवी, रायमुनी देवी, कपरा देवी, तेरेसा बेसरा, लालीता देवी सहित कई मौजूद रहे।