- रामगढ़ : जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार की चर्चा जोरों पर
रामगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सहायक सचिव महेन्द्र ने उपायुक्त रामगढ़ को पत्र लिखकर कहा है कि मांडू प्रखंड के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के भ्रष्टाचार रवैया के कारण जन वितरण प्रणाली में लूट मची हुई है।उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पूर्व में भी 1400 क्विंटल अनाज का शॉर्टेज हुआ। जिसका जांच चल रहा है और दो दो बार जांच की पुष्टि हो चुकी है। भ्रष्टाचार के कारण अंत्योदय, अन्नपूर्णा और खाद्य सुरक्षा के उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 1 किलो कम अनाज मिल रहा है। इसका मुख्य कारण पदाधिकारियों के द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार।प्रखंड के 123 दुकानदारों के द्वारा लापरवाही बरतते हुए जुलाई माह के जगह अगस्त माह का स्लिप पोस मशीन से निकाला गया। अगस्त माह के अनाज का उठाव हुआ ही नहीं, जुलाई माह के अनाज का वितरण हुआ, लेकिन स्लिप का निकासी पोस मशीन से अगस्त का हुआ। जिससे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के आदेश से कुछ दलाल डीलरों के माध्यम से 123 में 114 डीलरों से 15 से 20000 प्रति दुकान की वसूली की गई है और आगे भी वसूली जारी है।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा या धमकाया भी जा रहा है
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा या धमकाया भी जा रहा है कि पैसा नहीं देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के अगर भ्रष्टाचार की मामला जन वितरण प्रणाली में होगी तो निश्चित रूप से डीलरों के द्वारा आम उपभोक्ताओं से राशन की कटौती के माध्यम से किया जाएगा। इसीलिए महेंद्र पाठक ने जिला उपायुक्त रामगढ़ , निगरानी विभाग एवं सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग को पत्र लिखकर जांच की मांग की है एवं दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। अगर समय रहते मामलों को उदभेदन नहीं किया गया। जांच पड़ताल नहीं की गई, तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बाध्य होकर आंदोलन चलाएगी।