मुखिया प्रत्याशी दसई मांझी और पंसस सिलाश देवी ने की बैठक

उरीमारी : पंचायत के दीया टोला में त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कार्तिक मांझी एवं संचालन जुगल करमाली ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से एकमत होकर उरीमारी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी दसई मांझी एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी सिलाश देवी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का निर्णय लिया। मुखिया प्रत्याशी दसई मांझी ने कहा कि यदि पंचायतवासियों ने मुझे आशीर्वाद दिया तो पंचायत में विकास के साथ-साथ पंचायतवासियों के सभी वर्गों के सुख दुःख में सदैव साथ रहूंगा। पंचायत के मतदाताओं को विकास के नाम पर सिर्फ छलने का काम किया गया है। सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पंचायतवासियों को मिले इसके लिए आप सभी मतदाता मुझे वोट दें ताकि पंचायत का विकास की गति में तेजी लाया जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से मुखिया प्रत्याशी दसई मांझी, शनिचर मांझी, दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, महावीर साव, जुगल करमाली, मोहन मांझी, नकुल प्रजापति, संतोष प्रजापति, भादो करमाली, नागेश्वर करमाली, पूरन टुडू, बुधन करमाली, टूला करमाली, लालजी मांझी, बैजू करमाली, दीपक करमाली, भन्दु करमाली, सुबितराम किस्कू, राजू पावरिया, जागेश्वर करमाली, हरिशंकर करमाली, उमेश करमाली, संजू करमाली, विनोद करमाली, अजय करमाली, मकला बेसरा, आनंद करमाली, अशोक करमाली, नरेश करमाली, राहुल करमाली, संतोष करमाली, कारू करमाली, अनिल करमाली, शिखा देवी, बुधनी देवी, आशा देवी, सीमा देवी, बसंती देवी, सीता देवी, चरकी देवी, गंगी देवी, प्रिया देवी, उर्मिला देवी, तेतरी देवी, देवन्ती देवी, दशमी देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, पंचू देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, सोनमती देवी, सरिता देवी, बिनीलाल मांझी, सुषमा देवी, रतनी देवी, झूनिया देवी सहित कई लोग मौजूद थे।