Breaking News

मुखिया प्रत्याशी कमला देवी और पंसस प्रत्याशी गीता देवी ने किया जनसंपर्क

उरीमारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत पंचायत में लोगों से संपर्क साधने में लगा रहे हैं। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी कमला देवी एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी गीता देवी ने वार्ड संख्या एक में मतदाताओं के घर-घर जाकर अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया।

मौके पर मुखिया प्रत्याशी कमला देवी ने कहा कि पंचायत में हुए विकास कार्यों को देखते हुए आप सभी मतदाता मुझे वोट दें ताकि मैं आने वाले समय में भी पंचायत का जमीनी स्तर पर विकास कर सकूं। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के लालच में आकर आप अपना बेशकीमती वोट बेकार ना करें। उन्होंने मतदाताओं से क्रम संख्या एक सेब छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया। पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी गीता देवी ने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता एवं क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वोट दें। पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी गीता देवी में क्रम संख्या एक आलमीरा छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील किया।


जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी सचिव महादेव बेसरा, कानू मरांडी, तालो बेसरा, जतरू बेसरा, रवि पवरिया, मनाराम हांसदा, कृष्णा किस्कू, मनू टुडू, लखन बेसरा, लालदेव सोरेन, तालो हेम्ब्रम, प्रभू किस्कू, तलू बेसरा, राजेश बेसरा, विक्की पवरिया, रतन पवरिया, मोहन हेम्ब्रम, रामेश्वर हेम्ब्रम, रामेश्वर हेम्ब्रम, मिटन यादव, राजेन्द्र किस्कू, मिथुन हेम्ब्रम, सुरज हेम्ब्रम, महाबीर हेम्ब्रम, सीतामुनी देवी, फुलमती किस्कू, शांति देवी, तेतरी देवी, बसन्ती देवी, भुनेश्वरी देवी, जागी देवी, ममता देवी, शारदा देवी, चन्द्रदेव जयसवाल, रूसुमूनी देवी, दिपक कुमार यादव, चंदन पवरिया, नरेश सोरेन, उर्मिला देवी, प्रिया टुडू, रंधनी देवी, फुलमुनी देवी, बिनोद पवरिया, अन्नू देवी, सबिता हेम्ब्रम, निलम देवी, शांति देवी, अर्जून पवरिया, मुकेश बेसरा, प्रेम हेम्ब्रम, अरूण किस्कू, राजन बहादुर, देवा हेम्ब्रम, सुरज हेम्ब्रम, किसन किस्कू, शिवलाल किस्कू, टिंकू बेसरा, मनिष हेम्ब्रम, उमेश किस्कू, राजू किस्कू, सुनिल हेम्ब्रम, रोहित मरांडी, सुशीला देवी, उषा देवी, बुधनी देवी, पेड़ली देवी, सुशांत हेम्ब्रम, कुन्दन पवरिया सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।