Breaking News

पोटंगा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने किया जनसंपर्क

उरीमारी : पोटंगा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने तेतरिया,जुबला, जरजरा चौक डेढ़का टोला, भुरकुण्डवा करमाली टोला, नीम टोला, गधौनिया में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने मतदाताओं से सात नंबर ब्रेड टोस्टर छाप पर वोट देने की अपील किया। मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने कहा जनता ने सेवा करने के लिए मौका दिया तो पंचायतों में बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्यों को करूंगा। लोगों को हर सुख दु:ख में हमेशा खड़ा रहूंगा। उन्होंने आगें कहा कि मेरी पहली प्राथमिकताओं में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

जनसंपर्क अभियान में बिनोद हेंब्रोम, सन्नी सोरेन, आंनद बेसरा, पंकज हेम्ब्रोम, पप्पुलाल मॉंझी, अनिल बेसरा, राजेन्द्र टुडू , विश्वनाथ टुडू, मिथुन टुडू, विकास बेसरा, दिनेश टुडू, महादेव हेम्ब्रोम, अनिता हॉंसदा, ममता देवी, लीलमुनी देवी, सुशिला देवी, अनिता देवी, फुलमति देवी, पानो देवी, बुधनी देवी, पार्वती देवी सहित कई लोग शामिल थे।